लघुकथाकार कुणाल इंदौर में होंगे सम्मानित
अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 24 नवम्बर को मध्यभारत हिदी साहित्य समिति इंदौर में होगा। सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकारों की ओर से लघुकथा के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन में अम्बाला के उदयमान लघुकथाकार कुणाल शर्मा को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान 2019 से सम्मानित किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 24 नवम्बर को मध्यभारत हिदी साहित्य समिति इंदौर में होगा। सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकारों की ओर से लघुकथा के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन में अम्बाला के उदयमान लघुकथाकार कुणाल शर्मा को क्षितिज लघुकथा नवलेखन सम्मान 2019 से सम्मानित किया जाएगा। शहर के पटेल नगर में रहने वाले कुणाल शर्मा बलदेव नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी के प्राध्यापक हैं। उनको सम्मान के लिये चुने जाने पर स्कूल स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी। इस सम्मेलन में क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान बरेली के लघुकथाकार सुकेश साहनी को दिया जाएगा। क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान नाथद्वारा के लघुकथाकार व समालोचक माधव नागदा को दिया जाएगा। कोटकपूरा, पंजाब के वरिष्ठ लघुकथाकार श्याम सुंदर अग्रवाल को हिदी व पंजाबी लघुकथा में उनके योगदान के लिए क्षितिज लघुकथा सेतु शिखर सम्मान दिया जाएगा। इंदौर के वरिष्ठ साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में रामकुमार घोटड़, हीरालाल नागर व बलराम अग्रवाल सहित देश के 150 लघुकथाकार शिरकत करेंगे।