हरियाणा में शिअद अपने दम पर लड़ेगा चुनाव : शर्मा
संवाद सहयोगी, शहजादपुर : शरोमणी अकाली दल (बा.) हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। डेराबस्सी के पूर्व विधायक एवं अंबाला लोकसभा प्रभारी एनके शर्मा ने शहजादपुर में संबोधित करते हुए कही।
संवाद सहयोगी, शहजादपुर : शरोमणी अकाली दल (बा.) हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। डेराबस्सी के पूर्व विधायक एवं अंबाला लोकसभा प्रभारी एनके शर्मा ने शहजादपुर में संबोधित करते हुए कही। पूर्व चेयरमैन एवं अकाली नेता गुरपाल ¨सह और हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत ¨सह सोथा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी को अंबाला शहर अनाज मंडी में होने वाली शिरोमणी अकाली दल की जन चेतना रैली का न्यौता देने आये थे। रैली को पार्टी सुप्रीमो एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर ¨सह बादल व बीबी जगीर कौर सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने उनकी ड्यूटी अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में लगाई है। हरियाणा की जनता का भरपूर साथ शिरोमणि अकाली दल को मिल रहा है। शिरोमणि अकाली दल ने अपने हरियाणा में कार्यक्रम की शुरुआत लोहगढ़ की पवित्र धरती पर इकट्ठे होकर की थी। इस अवसर पर बीबी मनजीत कौर, राजिन्द्र ¨सह ब्राहमण माजरा, हरभजन ¨सह शहजादपुर, बाबा हरजिन्द्र ¨सह हांडीखेडा, कुलदीप धीमान, धर्मवीर, महिन्द्र ¨सह, सुदर्शन ¨सह, जत्थेदार पूर्ण ¨सह, मलकीत ¨सह, ज्ञान चंद धीमान, अमरजीत कश्यप, देवपाल, पृथ्वी ¨सह, मंगतराम वर्मा मौजूद थे।