जिलेभर के मंदिरों में मनाई शनि जयंती
जिलेभर के मंदिरों में सोमवार को श्रद्धाभाव से शनि जयंती मनाई गई। शनि जयंती के साथ-साथ सोमवार को सोमवती अमावस के चलते भी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : जिलेभर के मंदिरों में सोमवार को श्रद्धाभाव से शनि जयंती मनाई गई। शनि जयंती के साथ-साथ सोमवार को सोमवती अमावस के चलते भी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। छावनी स्थित हाथी खाना मंदिर और महेश नगर के शिव मंदिर के अलावा अंबाला शहर में नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इतना ही नहीं शहर स्थित बलदेव नगर और सेक्टर आठ के शनि मंदिर, दुर्गा नगर में भी शनिदेव की पूजा अर्चना हुई। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शनिदेव की प्रतिमा को स्थापित कर शनि देव को पंचामृत व इत्र से स्नान करवाया। इसके बाद कुमकुम, काजल, अबीर, गुलाल अर्पित किया गया। इतना ही नहीं कई जगहों पर काले तिल व सरसों के तेल के अलावा गुड भी अर्पित कर शनिदेव से संगत ने आशीर्वाद लिया। वहीं सोमवती अमावस के चलते भी मंदिरों में पहुंचकर संगत ने दान दिया व पिडदान भी करवाए। सेक्टर आठ में विरेंद्र गर्ग, सचिव अशोक, कैशियर पार्क्स शर्मा, कपिल, संजय, बलकार, संजीव व रजत गर्ग ने सेक्टर आठ मंदिर में विशेष सेवाएं दी।