सेशन जज ने सुधार गृह में किशोरों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित
अंबाला शहर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 06:07 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 06:07 AM (IST)
जासं, अंबाला शहर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने शनिवार को सुधार गृह का निरीक्षण किया। उनके साथ सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दानिश गुप्ता भी उपस्थित थे। उन्होंने जुवेनाइलों के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बच्चों को जीवन में अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे आब्वर्जेशन होम में अपनी शिक्षा जारी रखें। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति के जीवन का अंधकार दूर करके उसे ज्ञान और सफलता के प्रकाश की ओर ले जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें