अमेरिका से लौटे यात्रियों का सात दिन बाद दोबारा नमूने लिए जाएंगे
अमेरिका की जेलों से कोरोना लेकर आए 16 संक्रमित लोगों को मुलना मेडिकल कालेज में इलाज के
अमेरिका की जेलों से कोरोना लेकर आए 16 संक्रमित लोगों को मुलना मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सात दिन बाद दोबारा से संक्रमित लोगों के नमनूे लिए जाएंगे। उधर, गांव ठरवा माजरी को बनाया गया कंटेनमेंट जोन को हटा लिया जाएगा।
मालूम हो कि शनिवार की रात में अमेरिका की जेलों से 16 संक्रमित जिले में पहुंचे थे। इसमें नारायणगढ़ के 3, करनाल-8, यमुनानगर-1 और कुरुक्षेत्र -4 लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को इलाज के लिए मुलाना मेडिकल कालेज में भर्ती किया। यहां पर सात दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम नमूने लेगी। यदि नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली, तो 24 घंटे बाद फिर से नमूने लिए जाएंगे। इसके बाद लोगों को 21 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील हरि ने बताया कि अमेरिका से आने वाले सभी पॉजिटिव मरीजों का सात दिन बाद नमूने लिए जाएंगे। अभी सभी को मुलाना मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती किया। शहर के सेक्टर-दस के पॉलिक्लीनिक में कोरोना के मरीजों की जांच की लैब तैयार हो चुकी है। यहां पर तीन दिन से नमूनों की जांच का ट्रायल चल रहा है, जो सफल रहा है। मशीन से कोरोना के नमूनों की जांच शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी आइसीएमआर से सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है। आइसीएमआर से प्रमाण पत्र मिलते ही नमूनों की जांच का काम शुरू होगी। यहां पर सीबी नेट और पीसीआर मशीन से कोरोना के नमूनों की जांच होगी। लैब के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की माने तो लैब में 30 से 40 मिनट में नमूनों की जांच होगी। जबकि अभी मरीजों के नमूने पीजीआई चड़ीगढ़ भेजे जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो लैब में 280 नमूनों की जांच की क्षमता होगी। पॉलिक्लीनिक में लैब से नमूनों की जांच का ट्रायल सफल रहा है। अब आईसीएमआर से र्सिटफिकेट मिलते ही लैब में नमूनों की जांच शुरू होगी।
- डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर