गुरु बृहस्पति ने कर दियाथा देवताओं का त्याग : साक्षी गोपाल
कथावाचक साक्षी गोपाल महाराज ने कहा कि गुरु बृहस्पति ने देवओं को त्याग दिया था। वे इस्कान प्रचार समिति द्वारा सेक्टर 9 अग्रवाल भवन में आयोजित कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर
कथावाचक साक्षी गोपाल महाराज ने कहा कि गुरु बृहस्पति ने देवओं को त्याग दिया था। वे इस्कान प्रचार समिति द्वारा सेक्टर 9 अग्रवाल भवन में आयोजित कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंद्र को त्रिलोकी का ऐश्वर्य पाकर घमंड हो गया था। एक दिन वे भरी सभा में अपनी पत्नी शची के साथ आए इन्द्र सिंहासन पर बैठे हुए थे। अप्सराएं उनकी सेवाएं कर रही थी। उस समय वहां पर आचार्य बृहस्पति आए, जो सुर-असुर दोनों के गुरु हैं। देव असुर नमन करने पर इंद्र ने उनको देख लिया पर खड़े नहीं हुए न आसन दिया। बृहस्पति ने देखा यह ऐश्वर्य मद का दोष है और वे वहां से निकल गए । उसी वक्त इंद्र को चेत हुआ वे समझ गए कि मैंने गुरू की अवहेलना की है। वे अपनी निदा करने लगे। बृहस्पति अपने घर से गायब हो गए। उन्हें बहुत ढूंढा पर वे नहीं मिले। तब वे स्वर्ग की सुरक्षा का उपाय सोचने लगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप