हादसे की अफवाह, पुलिस से डॉक्टर तक हुए चौकन्ने
????? ????? 12 ??? ?????? ??????? ??? ????? ?? ????? ??? ??? ????? ????? ?? ?????? ?? ??????? ????? ???? ??? ?? ??????? ?? ???? ???? ????? ????? ?? ?? ????? ??? ????? ?? ??
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दोपहर साढ़े 12 बजे नागरिक अस्पताल में हादसे की अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही डाक्टर और अस्पताल स्टाफ पूरी तरह से चौकन्ना हो गया। इसकी सूचना पुलिस तक भी पहुंच गई। पुलिस ने भी अपने-अपने इलाका को छान मारा। लेकिन कहीं ऐसी कोई घटना नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बता दें कि बुधवार को गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चल रहा था। शहर में शांति का माहौल बना हुआ था। अचानक दोपहर साढ़े 12 बजे एक अफवाह फैली कि बलदेव नगर में बस से हादसा हो गया है और उस बस में बच्चे सवार थे, जिनमें दो की मौत हो गई है। एक बार तो सभी का दिल दहल गया। जो घायल हैं उनकी जान बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन से लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। अस्पताल में जहां स्ट्रेचर को बाहर निकाल दिया गया, जहां एंबुलेंस रुके वहीं से घायलों को उठाकर इमरजेंसी में ले जाया जा सके। डॉक्टर भी इमरजेंसी में पहुंच गए। इसके साथ ही स्टाफ भी ट्रामा सेंटर के बाहर सतर्क हो गया। वहीं पुलिस ने भी बलदेव नगर का कोना-कोना खंगाल दिया गया। इसके बाद कभी हिसार रोड तो कभी घन्नोर रोड हादसा होने की सूचना मिली। काफी देर तक अस्पताल में हादसे में घायल मरीज नहीं पहुंचा। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।