आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
आरएसएस से जुड़े एडवोकेट अजय कुमार साहू सोमवार को साल 2001 से भाजपा के कार्यकर्ता स्नेहपाल धीमान के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
जागरण संवाददाता, अंबाला : आरएसएस से जुड़े एडवोकेट अजय कुमार साहू सोमवार को साल 2001 से भाजपा के कार्यकर्ता स्नेहपाल धीमान के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पार्षद चित्रा सरवारा ने उनका कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। पार्टी में शामिल दोनों नेताओं ने कहा कि उन्होंने पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल ¨सह अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान देते हैं। इसीलिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर चित्रा सरवारा ने दोनों की नेताओं को अंबाला छावनी के बूथ कार्यक्रम की जानकारी दी। दोनों को कांग्रेस ने बूथ की जिम्मेवारियां भी सौंपी हैं। मौके पर अतुल महाजन, आंनद मोहन शुक्ला, मलकियत ¨सह, विकास वालिया, सु¨रद्र चांवरिया, रमेश चंद्र, पप्पू, समेत अन्य मौजूद थे।