रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी सब डिपो के कर्मचारियों ने
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़
हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी सब डिपो के कर्मचारियों ने शुक्रवार को अजायब ¨सह प्रधान आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन व प्रीतम ¨सह प्रधान हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबधित भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्षता में सब डिपो में धरना-प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रधान अजायब ¨सह व प्रीतम ¨सह ने कहा कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए 700 निजी बसे चलाकर हरियाणा रोडवेज का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है। सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने आगामी 5 सितंबर को हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम करने का एलान कर रखा है। इस अवसर पर शमशेर ¨सह सैणी, बहादुर ¨सह, राजीव कुमार, सतपाल धीमान, राजेन्द्र पटवी, अमरनाथ, सुभाष चन्द, लज्जा राम, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
---