कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत बनेगी सड़केंऔर नालियां
कैंटोनमेंट बोर्ड तीन करोड़ की लागत से छह वार्ड के अंदर विकास कार्य करेगा।
जागरण संवाददाता, अंबाला : कैंटोनमेंट बोर्ड तीन करोड़ की लागत से छह वार्ड के अंदर विकास कार्य करेगा। इसमें भाजपा समर्थित वार्ड नंबर 7 में एक भी विकास कार्य शामिल नहीं है। इसी तरह छह नंबर वार्ड में महज साढ़े 6 लाख की नाली का निर्माण कार्य होगा। इन विकास कार्यों को हाउस की मी¨टग में पास कर दिया गया है। मी¨टग के दौरान वार्ड 7 के भाजपा वार्ड पार्षद सन्नी के साथ-साथ बोर्ड उपाध्यक्ष विरोध जता चुके हैं।
बोर्ड के वार्ड नंबर एक की पार्षद लक्ष्मी देवी के वार्ड में पांच, वार्ड नंबर दो की पार्षद आशिमा के वार्ड में तीन, वार्ड तीन के पार्षद एवं उपाध्यक्ष अजय बवेजा के वार्ड में सात, वार्ड नंबर चार के वार्ड पार्षद राजू बाली में 11, वार्ड नंबर 5 के पार्षद सुरेंद्र कुमार के वार्ड में 7, वार्ड नंबर छह के वार्ड पार्षद वीरेंद्र गांधी के वार्ड में महज एक, वार्ड सात के पार्षद सन्नी के वार्ड में कोई विकास कार्य मंजूर नहीं हुआ। वार्ड नंबर 8 के वार्ड की पार्षद नीलम रानी के वार्ड में कोई विकास कार्य मंजूरी नहीं हुआ। वार्ड 6 के पार्षद सन्नी का कहना है कि बैठक से पहले जब वह सीईओ से मिला तो था उनको विकास कार्य बताए गए गए थे। सीईओ ने कहा था कि उनके विकास कार्य को शामिल कर लिया जाएगा। लेकिन अगले दिन बोर्ड मी¨टग में उसे शामिल ही नहीं किया गया। इसीलिए इसका विरोध किया गया था और जो पिछली मी¨टग में विकास कार्य मंजूर हुए थे वो चल रहे हैं।
वार्ड नंबर विकास कार्य लागत
एक आरएचए परेड शौचालय निर्माण 8.40 लाख
एक सर्वे संख्या 65/204/168 5.70 लाख
एक सर्वे संख्या 65/115 पाइप लाइन 5.50 लाख
एक और 2 आरएचए परेड में मरम्मत खर्च 7.40 लाख
एक और 2 शास्त्री पार्क में सीमा दीवार 6.50 लाख
दो शास्त्री पार्क हर्ड स्टे¨डग 11.50 लाख
दो आरएचए बाजार रोड बर्म 3.10 लाख
तीन रेसकार्से रोड का सौंदर्यकरण 8.40 लाख
तीन हार्डिंग से पानीपत लाइन तक फुटपाथ 8.40 लाख
तीन रानी तालाब के पास नाले का विस्तार 3.60 लाख
तीन सप्लाई डिपो रोड में नाले की मरम्मत 4.25 लाख
तीन अंगोरा फार्म में नाले, ब्रिकलाइ¨नग 18.70 लाख
तीन रानी का तालाब नाली की मरम्मत 4.60 लाख
तीन और चार चर्च रोड तक पाइप लाइन 10.30 लाख
चार डुरंड से माल रोड तक आरसी रोड 5.90 लाख
चार सर¨हद क्लब रोड, नाले की मरम्मत 8.90 लाख
चार बंगला 110 में इंटरलॉ¨कग टाइल्स 7.60 लाख
चार सीबी कॉलोनी चर्च रोड फुटपाथ, ग्रिल 7.85 लाख
चार अंबा मार्केट मरम्मत 4.70 लाख
चार भगत मार्केट टाइल और छत ट्रीटमेंट 3.50 लाख
चार डुरंड रोड ¨जग्स इंटरलॉ¨कग टाइल्स 9.20 लाख
चार और पांच कमर्शियल रोड, नालों की मरम्मत 15.85 लाख
चार और पांच मॉल रोड पर भूमिगत जल निकासी 34.50 लाख
पांच बीआइ बाजार जल निकासी 10.70 लाख
पांच मैन्सफील्ड रोड में वर्षा आश्रय पर 5.90 लाख
पांच सीबी स्कूल बाहरी सौंदर्यीकरण 5.40 लाख
पांच एलक्जेंडर रोड के बर्म का रखरखाव 6.30 लाख
छह गजराज पार्क में सीमा दीवार, फुटपाथ 5.05 लाख
छह 333 एलेंबे लाइंस नाली मरम्मत 6.30 लाख