शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया याद
राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्म वाहिनी) के कार्यालय ईदगाह रोड पर पंडित चंद्रशेखर आजाद जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को हवन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 08:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला : राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्म वाहिनी) के कार्यालय ईदगाह रोड पर पंडित चंद्रशेखर आजाद जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को हवन किया गया। इसमें परशुराम सेना के सदस्यों ने आहुति डाली। परशुसेना सदस्यों ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर जिला अध्यक्ष जंगशेर शर्मा, महिला अध्यक्ष वरुणा शर्मा, जिला महासचिव विकास चन्द्र शास्त्री, एलसी वशिष्ठ, डाक्टर पवन कुमार शर्मा, फूल चंद शुक्ला, पंडित शशि कांत, नितिन उपाध्याय, शेखर शर्मा, रमन शर्मा, डाक्टर प्रभा किरण, राधा दत्ता, अरविद शर्मा, राज कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें