विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के अंबाला में 2KG विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार; विदेशी कनेक्शन आया सामने

Published: Fri, 13 Mar 2026 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2026 10:28 PM (IST)

हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा में आरडीएक्स मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और बम स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

एसटीएफ की टीम विस्फोटक सामग्री RDX को कब्जे में लेकर जाते हुए। फोटो जागरण

एसटीएफ की टीम विस्फोटक सामग्री RDX को कब्जे में लेकर जाते हुए। फोटो जागरण

HighLights

  1. अंबाला के बराड़ा में आरडीएक्स मिलने की सूचना।

  2. एसटीएफ और बम स्क्वायड टीमें मौके पर पहुंचीं।

  3. बराड़ा रोड बंद, भारी पुलिस बल तैनात।

जागरण संवाददाता, अंबाला। होली गांव से बराड़ा रोड पर शुक्रवार सायं 06:30 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 1.975 ग्राम विस्फोटक बरामद किया है। यह आरडीएक्स होने का अंदेशा है। मौके पर स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते को बुला विस्फोटक को निष्क्रिय किया गया।

आरोपित अंबाला के कंबास गांव का जंगवीर, राजस्थान के अजमेर का अली अकबर है। तीसरा आरोपित मेरठ का है, जिसका नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। एसटीएफ ने तीनों को बराड़ा पुलिस को सौंप दिया। प्राथमिक जांच आरोपितों के संबंध विदेश से सामने आए हैं।

कहां से आया था विस्फोटक? क्या था टारगेट?

अब पुलिस की जांच में स्पष्ट होगा कि तीनों युवकों की आपराधिक पृष्ठभूमि क्या है और किस तरह से एक दूसरे के संपर्क में आए। माना जा रहा है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह एक-दूसरे के संपर्क में आए। यह विस्फोटक बराड़ा से अंबाला की ओर लाया जा रहा था। पूछताछ की जा रही यह सामग्री उनके पास कहां से आई है और आगे क्या टारगेट था।

थाने में हो चुका धमाका पहले भी अंबाला शहर के बलदेव नगर थाने में कार में एलपीजी सिलेंडर से विस्फोट किए गए थे। रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट की पार्किंग में भी आरडीएक्स मिल चुका है। एसटीएफ के प्रदीप को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर बराड़ा से अंबाला की ओर आ रहे हैं।

इनके पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ ने बराड़ा में कार्रवाई की और तीनों को दबोच लिया। इनके पास से एक किलो 975 ग्राम विस्फोटक मिला।

चला सघन चेकिंग अभियान

एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार सहित डीएसपी बराड़ा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। होली गांव से लेकर बराड़ा आने वाले रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया और आवागमन बंद कर दी। इस दौरान आरोपितों से भी मौके पर पूछताछ होती रही।

दूसरी और पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि बम स्कवाड और स्निफर डाग से पुलिस ने आसपास का क्षेत्र भी पूरी तरह से खंगाला। बम स्कवाड ने विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

विस्फोटक के सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं। पुलिस तीनों आरोपितों का रिकार्ड चे करा रही है, जबकि उनके थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस इन तीनों आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी।

तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विस्फोटक सामग्री के आरडीएक्स होने का अंदेशा है। आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

- अमन कुमार, डीएसपी, एसटीएफ, अंबाला।