Move to Jagran APP

साइंस इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्रियों पर छापा, आठ घरेलू गैस सिलेंडर बरामद, चार संचालक भागे

जागरण संवाददाता, अंबाला : दैनिक जागरण के हेलो जागरण कार्यक्रम में सुनवाई के तुरंत बाद डीएफएससी निशां

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 01:22 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 01:22 AM (IST)
साइंस इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्रियों पर छापा, आठ घरेलू गैस सिलेंडर बरामद, चार संचालक भागे
साइंस इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्रियों पर छापा, आठ घरेलू गैस सिलेंडर बरामद, चार संचालक भागे

जागरण संवाददाता, अंबाला : दैनिक जागरण के हेलो जागरण कार्यक्रम में सुनवाई के तुरंत बाद डीएफएससी निशांत राठी ने छावनी स्थित पंजाबी बाग कालोनी में चल रही साइंस इंस्ट्रूमेंट फैक्ट्रियों में छापा मार दिया। जिन दो फैक्ट्रियों में राठी ने शुरुआती छापामारी की उनमें से आठ घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए जबकि चार फैक्ट्री संचालक मौके से फैक्ट्री बंद कर फरार हो गए। इन फैक्ट्रियों में साइंस लैब का सामान व कांच के गिलास बनाने का काम चल रहा था। करीब 4 बजे तक डेढ़ घंटे राठी ने यहां पर कार्रवाई करते हुए करीब चार फैक्ट्रियों की जांच की व सूचना मिलते ही फैक्ट्री बंद कर भाग गए। कार्रवाई करने वाली टीम में एएफएसओ बलजीत मलिक व इंस्पेक्टर दीपक कुमार मौजूद रहे।

loksabha election banner

दो ने मौके पर दिखाई रसीद और गैस एजेंसी की कापी

दो फैक्ट्री संचालकों ने मौके पर ही घरेलू गैस कनेक्शन की रसीद दिखा दी। एक ने बताया कि वह अपने घर के लिए सिलेंडर भरवाकर लाया था। साथ ही उसने कॉमर्शियल सिलेंडरों की रसीद भी दिखा दी जोकि उसपर रूटीन में इस्तेमाल हो रहे थे। इसीलिए राठी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद एक अन्य फैक्ट्री में दो सिलेंडर रखे हुए मिले। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि उन्होंने अभी घर शिफ्ट किया है। साथ ही सिलेंडर का किसी भी प्रकार का काम उनकी फैक्ट्री में होता ही नहीं। साथ ही घर में कुल चार ही सिलेंडर पाए जाने पर उन्हें भी वापस कर दिया गया।

इन पर हुई कार्रवाई

पंजाबी बाग में र¨वद्र कुमार की फैक्ट्री से छह घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए। इनका इस्तेमाल होना पाया गया। इनमें से तीन भरे हुए और तीन खाली सिलेंडर थे। जबकि रणजीत राणा की फैक्ट्री से दो सिलेंडर बरामद किए गए यह दोनों खाली थे। इन सभी सिलेंडर को बलदेव इंडेन गैस एजेंसी में रखवा दिया गया है। अब संचालकों की सुनवाई के बाद इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.