राहुल गांधी को विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब नहीं करनी चाहिए: विज
जागरण संवाददाता, अंबाला : बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा इनेलो नेता अभय ¨सह चौटाला को राखी बांधते
जागरण संवाददाता, अंबाला : बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा इनेलो नेता अभय ¨सह चौटाला को राखी बांधते सोशल मीडिया में वायरल हो रही फोटो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी चुटकी ली है। विज ने इन दोनों की पार्टियों के बीच हुए गठबंधन की तुलना टाइफाइड बुखार से कर दी है। विज ने कहा कि सियासी मजबूरी और जरूरत के लिए बने इस गठबंधन की डोर अब निजी रिश्तों की कवायद है। वहीं विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर बैठकर भारत विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आलोचना करते हुए इसे भारत और देशवासियों की भावनाओं का विरोधी भाषण करार दिया है। विज ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर जाकर भारत विरोधी अभियान चलाने का भी आरोप लगाया। विज बोले, एक ऐसी पुरानी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष जिसने देश पर लगभग 50 सालों तक राज किया, वह विदेश में जाकर भारत की छवि खराब कर रहा है।
तंवर को भी आड़े हाथों लिया
सोनीपत से निकली अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान लगे एंबुलेंस में एक नवजात बच्चे की मौत होने के मामले में विज ने कहा कि उस बच्चे की जान अशोक तंवर के हुल्लड़बाजों की वजह से गई है, जिन्होंने लगभग आधे घंटे तक एंबुलेंस को आगे नहीं जाने दिया और सड़क पर डांस करते रहे। इसके लिए तंवर पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। उन्होंने एंबुलेंस का सायरन तक नहीं सुना। इनकी सत्ता चली गई परंतु सत्ता का नशा अभी तक नहीं उतरा।