Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दीदी के साथ हरियाणा घूमने आए हैं राहुल बाबा, जीजा को भी साथ ले आते'; नायब सैनी ने किया कटाक्ष

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 02:28 PM (IST)

    Haryana Election 2024 राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर नायब सैनी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दीदी के साथ हरियाणा के पर्यटन पर आए हैं। लेकिन जीजा को भी अपने साथ ले लेते। हमने 10 साल में हरियाणा को घूमने लायक बना दिया है। आते तो साथ में कुछ ले लेते।

    Hero Image
    नायब सैनी ने राहुल और प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर किया कटाक्ष।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा हरियाणा के पर्यटन पर आए हैं और अपनी दीदी को भी साथ लाए हैं। मैं सुरजेवाला को कह रहा हूं कि जब राहुल बाबा और प्रियंका गांधी आई हैं तो उनके जीजा को भी बुला लेते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुटकी लेते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं कैथल के विधायक लीलाराम को बोलूंगा कि वह रॉबर्ट वाड्रा को एक बार कैथल जरूर लेकर आएं और किसानों से मिलवाएं ताकि उन्हें भी पता चल सके कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसे उनकी जमीन देना चाहते हैं।

    'किसके पैसे से तिजोरी भरता रहा मुखिया'

    हमने 10 साल में हरियाणा को घूमने लायक बना दिया है। अब जब वो यहां घूमने आए ही हैं तो वापस लौटने से पहले हरियाणा के लोगों के कुछ सवालों के जवाब देते जाए। पहला सवाल यह है कि राहुल बाबा यह बताएं कि उनकी सरकार में नौकरी में पर्ची और खर्ची क्यों चलती थीं? दूसरा सवाल यह बताएं कि जब यहां उनकी सरकार थी तो यहां का मुखिया किसके पैसे से उनकी तिजोरी भरता रहा।

    'हरियाणा में धोखा करना चाहती है कांग्रेस'

    तीसरा सवाल महिलाएं पूछ रही हैं कि 2 साल पहले जब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी वहां युवाओं को एक नौकरी, हर महिला को 1500 रुपये महीना और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था। कांग्रेस ने वहां लोगों के साथ धोखा किया। क्या कांग्रेस हरियाणा में भी ही धोखा करना चाहती है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: भाजपा प्रत्याशी को जलपान कराने पर लोगों ने पीटा, घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती