रागी जत्थो ने गुरु शब्दों से संगत को किया निहाल, समाप्ति पर बंटा लंगर
खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य पर जिलेभर के विभिन्न गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:20 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला: खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य पर जिलेभर के विभिन्न गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष संगतों ने नतमस्तक होकर मन्नतें मांगी, वहीं रागी जत्थों ने गुरु शब्दों से संगत को निहाल किया। उन्होंने संगत को खालसा साजना दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें