Move to Jagran APP

मांगों को लेकर अंबाला में सड़कों पर उतरे बिजली कर्मचारी, गिरफ्तारी

अंबाला में बिजली कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने गिरफ्तारी भी दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 07 Nov 2017 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 12:50 PM (IST)
मांगों को लेकर अंबाला में सड़कों पर उतरे बिजली कर्मचारी, गिरफ्तारी
मांगों को लेकर अंबाला में सड़कों पर उतरे बिजली कर्मचारी, गिरफ्तारी

जेएनएन, अंबाला। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला में कर्मचारियों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी दी। पुलिस कर्मचारियों को पांच बसों में लेकर गई।

prime article banner

डीसी आफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी।

बता दें, गत दिवस मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के साथ करीब डेढ़ घंटे चली समीक्षा बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अधिकारियों के रवैये पर गुस्सा जताया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर फौगाट और महासचिव सुभाष लांबा के नेतृत्व वाले दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा ठीक है, लेकिन अधिकारी समझौते पर अमल के लिए आगे नहीं बढ़ना चाहते।

यह भी पढ़ेंः स्मॉग की चादर में लिपटा हरियाणा, रेल व सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.