पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले बंदी वापस जेल भेजे
कोर्ट परिसर स्थित बक्शी खाने में शुक्रवार को पुलिस कर्मचारियों से मारपीट करने वाले दो बंदियों को दोबारा जेल भेज दिया गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: कोर्ट परिसर स्थित बक्शी खाने में शुक्रवार को पुलिस कर्मचारियों से मारपीट करने वाले डेहा कॉलोनी वासी बंदी राहुल और अकबर को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया गया। कोतवाली में दर्ज केस की तफ्तीश चौकी नंबर चार पुलिस ने की। एएसआइ राजेश कुमार के मुताबिक वे जेल से 49 बंदियों को कोर्ट में पेश करने लाए थे। सभी को बक्शीखाने में बंद किया गया। उसके बाद बारी-बारी कोर्ट में पेश किया जा रहा था। राहुल व अकबर को पेशी से वापस लाने के बाद बंद किया गया था। उसी दौरान रामअवतार नामक बंदी ने पुलिस को बताया कि दोनों उसे तंग कर रहे हैं। उन्हें दूसरे कमरें में शिफ्ट करने के लिए बाहर निकाला गया। दोनों ने पुलिस वालों से गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जेल गार्ड ने दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।