विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ambala: मकान खाली करने का बना रहे दबाव, व्हाट्सएप पर मैसेज लॉरेंस बिश्नोई सचिन भाई के नाम से दी धमकी

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Sun, 06 Aug 2023 02:37 PM (IST)

Ambala News प्रापर्टी के मामले में लारेंस बिश्नोई सचिन भाई के नाम से व्हाट्सएप पर धमकी मिली है। मामले में ...और पढ़ें

मकान खाली करने का बना रहे दबाव : जागरण
मकान खाली करने का बना रहे दबाव : जागरण

अंबाला, जागरण संवाददाता: लारेंस बिश्नोई सचिन भाई के नाम से, कच्चा बाजार में रहने वाले डा. को धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें एक प्रापर्टी के मामले में दी गई है। इस मामले में डा. की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कच्चा बाजार निवासी डा. ने बताया कि वह जिस मकान में रहते हैं यह जायदाद उसे उनके नाना स्व. रणवीर देव ने वसीयत में दी थी। उनके नाना-नानी व चार मासी और एक मामा का परिवार सभी पिछले 40-50 वर्षों से इंग्लैंड मेंं रहते हैं। जनवरी 2013 में उनकी माता उषा प्रभाकर की मृत्यु के बाद कंचन मारिया व रश्मि शर्मा उनके निवास पर आकर रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें भनक भी नहीं लगी और वह उसके घर को 1 करोड़ 20 लाख रुपये में बेचने का सौदा करके चले गए। उनके जाने के बाद खरीदार और शेष लोग उसपर घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। जिस पर शेर सिंह सिविल जज की अदालत ने 27 अप्रैल 2015 को एक्सपार्टी परमानेंट इंजंक्शन की डिक्री उसे दे दी।

किराएदार के खिलाफ दुकान खाली करने के लिए किया मुकदमा

तत्पश्चात 2017 में उसकी मासियों द्वारा एक्स पार्टी सेटिंग एसाइड की अर्जी कोर्ट में लगाई। जोकि सिविल जज कंवल कुमार की कोर्ट में लंबित है। इसके अतिरिक्त इस जायदाद में एक किराएदार ओम प्रकाश निवासी 2991, कच्चा बाजार अंबाला अपने दो बेटे रिशु आयु और हिमांशु चोपड़ा उम्र के साथ दुकान चलाता था। इस किराएदार के खिलाफ उन्होंने जनवरी 2023 में दुकान खाली करने के लिए मुकदमा किया है।

इसमें किराएदार समन लेने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित न हुआ और एक्स पार्टी केस लंबित है। 28 जुलाई को सुबह 11 बजकर एक मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर धमकी भरा वाट्सएप संदेश आया। इसमें जिसमें लिखा था कि हेलो तेरी चाची कंचन से बात कर ले, प्यार से समझा रहा हूं।

व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश

इसके बाद 29 जुलाई को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर फिर से उसके मोबाइल पर धमकी भरा वाट्सएप संदेश आया जिसमें लिखा था कि जवाब नहीं है क्या, मैं तेरे को कुछ बोला था। इस नंबर पर वाट्सएप पर लोरेंस बिश्नोई सचिन भाई के नाम लिखा दिखाई दे रहा था जबकि ट्रू कालर पर मुकेश फौजी का नाम लिखा आ रहा है।