फाने जलाने पर 38 किसानों की सूची तैयार, लगाया 48 हजार जुर्माना
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़(अंबाला) : कृषि विभाग के एसडीओ डॉ.जस¨वद्र सैनी ने कहा कि फसल कटने के बाद फानों को जलाना नहीं चाहिए्र।
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़(अंबाला) : कृषि विभाग के एसडीओ डॉ.जस¨वद्र सैनी ने कहा कि फसल कटाई के बाद खेत में खड़े फानों में आग लगाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई के बाद खेत में खड़े फानों को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्ती बरतने के मूड में है। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों की सूची तैयार कर रहे है जो मना करने के बावजूद भी खेत में खड़े फानों में आग लगा रहे हैं।
अधिकारियों की और से अब तक उप मंडल, नारायणगढ़ के ऐसे 38 किसानों की सूची तैयार की गई है जिन्होंने खेत में खड़े फानों में आग लगाई है। इन किसानों पर विभाग की ओर से 48 हजार जुर्माना लगाया गया है।
उप मंडल में 24500 हैक्टेयर में धान की खेती की गई जिसमें से अब तक 90 प्रतिशत के लगभग क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ किसान धान कटाई के बाद खेत में बचे फानों को आग लगाते है। किसानों को गांव-2 जाकर जागरूक किया जा रहा है इसके लिए जिलेभर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राजस्व विभाग व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।