Move to Jagran APP

महिला से संबंध बनाते हुए बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर अपने दोस्त और महिला सहयोगी से तंग कैथल निवासी अशोक सैनी ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 01:23 AM (IST)
महिला से संबंध बनाते हुए बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने पर केस दर्ज
महिला से संबंध बनाते हुए बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

prime article banner

अपने दोस्त और महिला सहयोगी से तंग कैथल निवासी अशोक सैनी ने उनके द्वारा खुद के मोबाइल में बनाई गई अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। लुधियाना में एक कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर काम करने वाले सुरेंद्र ¨सह के कमरे पर उसकी महिला मित्र भी रहती थी। दोनों ने बीच लंबे समय से संबंध थे। इसीलिए उसकी महिला मित्र ने अपने मोबाइल फोन में दोनों की अश्लील वीडियो भी बनाई थी। दोनों लुधियाना में एक किराए के कमरे में वर्ष 2016 से मई 2018 तक रही। इन दोनों का सहयोगी अशोक सैनी उनसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था। 23 मई 2018 में आरोपित अशोक सैनी उनके घर पर आया और मारपीट करने लगा। घर के बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं जाते-जाते वह उसकी महिला साथी के उस मोबाइल को भी ले गया जिसमें वह वीडियो बनी हुई थी। इस मामले की शिकायत महिला ने ने 24 मई को टिब्बा रोड थाना लुधियाना में दी थी। इस मामले में एएसआइ तरसेम ¨सह ने अशोक सैनी को बुलाया था। थाने में दोनों के बीच समझौता हो गया था। आरोपित अशोक ने मोबाइल फोन देने और उसके साथ छेड़छाड़ ने करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन आरोपित ने 11 सितंबर को उनकी पहली वीडियो वायरल की। इसके बाद पिछले एक सप्ताह से महिला और सु¨रद्र दोनों के कांटेक्ट नंबर पर वीडियो डालनी शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.