कृष्ण की बांसुरी में छिपा स्वस्थ जीवन का राज : सांगवान
छावनी के दयालबाग में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ कैंपन आत्मोत्सव पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जन्माष्टमी पर बांसुरी योग कराया गया। योग प्रशिक्षिका पूनम सांगवान ने बताया कि श्री कृष्ण की बांसुरी में एक स्वस्थ जीवन का राज छिपा है।
जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी के दयालबाग में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में मेंटल एंड फिजिकल हेल्थ कैंपन आत्मोत्सव पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जन्माष्टमी पर बांसुरी योग कराया गया। योग प्रशिक्षिका पूनम सांगवान ने बताया कि श्री कृष्ण की बांसुरी में एक स्वस्थ जीवन का राज छिपा है। जैसे बांसुरी सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के साथ एकाकार होते ही बेहद मनमोहक ध्वनि पैदा करती है। इसी तरह अगर इंसान अपने जीवन में अपने स्वास्थ्य के साथ एकाकार हो जाए तो उसके अंदर से भी तरनुम पैदा हो सकता है। कार्यक्रम में बांसुरी की तर्ज पर इंद्रियों को साफ स्वच्छ रखने, श्वास निर्वहन, जीवन को खुशनुमा, शांतिपूर्वक बनाए जाने की जानकारी दी गई।