विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के नव नियुक्त BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का राजनैतिक सफर, आगामी चुनाव को लेकर किया गया फेरबदल

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Published: Fri, 27 Oct 2023 08:43 PM (IST)

हरियाणा (Haryana) में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

हरियाणा के नव नियुक्त BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का राजनैतिक सफर।
हरियाणा के नव नियुक्त BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का राजनैतिक सफर।

डिजिटल डेस्क, अंबाला। हरियाणा कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी को बीजेपी ने प्रदेशाध्यक्ष के लिए नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा बीजेपी की राजनीति में फेर बदल किया है। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव बनाया है वहीं, नायब सिंह सैनी को हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का राजनैतिक सफर

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री संगठन में हरियाणा बीजेपी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से 2000 सेवाएं दी। इसके बाद वो साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने रहे। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने रहे।

साल 2016 में हरियाणा के राज्यमंत्री भी रहे

नायब सिंह सैनी ने साल 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री रहे। साल 2012 में बीजेपी अंबाला से जिला अध्यक्ष रहे। साल 2014 में वो नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद साल 2016 में वो हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वहीं, वो साल 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद आज उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी है।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर हुआ फेरबदल

साल 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने को हैं। इसको लेकर बीजेपी किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाह रही है। इसी को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने ओपी धनखड़ को केंद्र की राजनीति की ओर भेजकर हरियाणा की जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी को सौंप दी है।

ये भी पढ़ें: Haryana News: कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी बने हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज