Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Haryana News: किसान आंदोलन को देखते पुलिस ने पंजाब जाने के लिए ये रूट किया जारी, ट्रैफिक जाम से बचना है तो जानें पूरी खबर

    By Umesh Bhargava Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 01:57 PM (IST)

    Haryana News आगामी किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हरियाणा से जो वाहन पंजाब के ओर जाना चाहते हैं उनके लिए पुलिस ने रूट जारी किया है। हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक बरवाला नरवाना कैथल और चीका पटियाला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। चालक एनएच-152 डी का प्रयोग कर सकते हैं।

    Hero Image
    Haryana News: पंजाब जाने के लिए रूट मार्ग किया पुलिस ने जारी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। किसान आंदोलन (Farmer Protest) को देखते हुए दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में जाने वाले वाहन चालक सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़़कर, कुरूक्षेत्र, पिहोवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एनएच-152 डी कर सकते हैं उपयोग

    अमृतसर, जालंधर, लुधियाना पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चीका, पिहोवा, एनएच-152 डी से होकर जा सकते हैं। हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।

    चंडीगढ़ से हिसार की ओर जाने वाले वाहन

    चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152 डी पिहोवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बिखरने की राह पर इंडी गठबंधन! AAP के बाद कांग्रेस की अलग राह, हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में पार्टी

    चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पिहोवा कट से एनएच 152 डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।

    अंबाला से चंडीगढ़ का यह रहेगा मार्ग

    अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी के कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: खुशखबरी! 'कम EPF पेंशन ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा बुढ़ापा पेंशन का लाभ', हरियाणा बजट सत्र में मुख्यमंत्री को भेजा गया सुझाव