पुलिस डीएवी स्कूल के स्वयं का किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहित योजना में चयन
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र स्वयं अरोड़ा का चयन किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना हुआ है। इसका संयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान , बंगलौर करती है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र स्वयं अरोड़ा का चयन किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना हुआ है। इसका संयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान , बंगलौर करती है। ¨प्रसिपल डॉ. विकास कोहली ने विद्यार्थी स्वयं अरोड़ा उसके पिता डॉ. विकास दीपक अरोड़ा और मां डॉ. रचना अरोड़ा को बधाई दी। डॉ. विकास कोहली ने बताया कि यह छात्रवृत्ति योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा 1999 में की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान एवं अभिप्रेरित विद्यार्थियों की खोज कर उन्हें मूलभूत विज्ञान में अनुसंधान में करियर बनाने लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित केवीपीवाई अध्येता को पूर्व-पीएचडी स्तरों तक छात्रवृति एवं आकस्मिक अनुदान प्रदान किया जाता है।