Move to Jagran APP

योगा व बॉक्सिग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल रहा ओवरआल चैंपियन

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स टूर्नामेंट- 2019 क्लस्टर लेवल का आगाज हुआ। स्कूल के प्रिसिपल व डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स टूर्नामेंट के जोनल हेड डॉ. विकास कोहली ने टूर्नामेंट के बारे में बताया। 11 अक्टूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में पहले दिन योगा बॉक्सिग कबड्डी व बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:15 AM (IST)
योगा व बॉक्सिग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल रहा ओवरआल चैंपियन
योगा व बॉक्सिग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल रहा ओवरआल चैंपियन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स टूर्नामेंट- 2019 क्लस्टर लेवल का आगाज हुआ। स्कूल के प्रिसिपल व डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स टूर्नामेंट के जोनल हेड डॉ. विकास कोहली ने टूर्नामेंट के बारे में बताया। 11 अक्टूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में पहले दिन योगा, बॉक्सिग, कबड्डी व बास्केटबॉल प्रतियोगिता हुई। 21 डीएवी स्कूलों के 700 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग लड़कों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने पहला व डीएवी पब्लिक स्कूल साढौरा ने दूसरा और लड़कियों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बॉक्सिग लड़कियों में 45 किलोग्राम से कम में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर की नैंसी और 45-48 किलोग्राम में मेजर आरएनकपूर डीएवी पब्लिक स्कूल छावनी की नितिका, पुलिस डीएवी पब्लिक अंबाला शहर की तनिष्का और 48-51 किलोग्राम में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के हर्षप्रीत रहे विजेता। 51-54 किलोग्राम में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर की कनिका व 54 -57 किलोग्राम में मेजरआरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल छावनी की निधि और 57-60 किलोग्राम में डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ की अमनदीप और 60-64 किलोग्राम में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर की कृतिका और 64-69 किलोग्राम में डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ की काजल और 69- 75 किलोग्राम में डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ की रूहानी विजेता रही।

loksabha election banner

-------

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने चैस में मारी बाजी

चैस लड़कियों में पुलिसडीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ ने दूसरा और चैस लड़कों में डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने दूसरा। वॉलीबॉल लड़कों में डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15 चंडीगढ़ ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर ने दूसरा और वॉलीबॉल ग‌र्ल्स में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर ने पहला, डीएवी मॉडल स्कूल सैक्टर-15 चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान। जिम्नास्टिक लड़कियों में केबीडीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने पहला, मेजर आरएनकपूर डीएवी पब्लिक स्कूल ने दूसरा। कबड्डी लड़कों ने डीएवी पब्लिक स्कूल साढौरा ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने दूसरा और लड़कियों ने डीएवी पब्लिक स्कूल बराड़ा ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर ने दूसरा। बास्केट बॉल लड़कों में हंसराज पब्लिक स्कूल पंचकूला ने पहला, केबी डीएवी पब्लिक स्कूलए चंडीगढ़ ने दूसरा और लड़कियों ने केबीडीएवी पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने पहला व डीएवी मॉडल स्कूल सैक्टर-15 चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.