फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
अकाल अकादमी होली में चल रही इंटर अकादमी फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के लड़कों ने भाग लिया। इसमें पहले दिन लड़कियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में अकाल अकादमी होली सूरत मनोली डाकरा साहिब मांजरी अकादमी की लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत शब्द गायन से की गई।
संवाद सहयोगी, बराड़ा: अकाल अकादमी होली में चल रही इंटर अकादमी फुटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के लड़कों ने भाग लिया। इसमें पहले दिन लड़कियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में अकाल अकादमी होली, सूरत मनोली, डाकरा साहिब, मांजरी अकादमी की लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत शब्द गायन से की गई। उसके बाद खिलाड़ियों ने मार्च पोस्ट किया। सभी प्रतिभागियों ने खेल को ईमानदारी से खेलने की शपथ ली। सभी टीमों ने अपना दम-खम दिखाया। पहली विजेता टीम अकाल अकाडमी डाकरा साहिब रही। दूसरा स्थान अकाल अकादमी होली ने पाया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रिसिपल जसमीत कौर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।