फुटबाल चौक से रोष मार्च निकालेंगे शारीरिक शिक्षक
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के 50वें दिन भूपिदर सिंह प्रदीप राजकुमार महिपाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर क्रमिक अनशन पर रहे।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के 50वें दिन भूपिदर सिंह, प्रदीप, राजकुमार, महिपाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर क्रमिक अनशन पर रहे। क्रमिक अनशन सुबह 9 से शाम को 4 बजे तक रहा। शारीरिक शिक्षा संघर्ष समिति अंबाला के अध्यक्ष भूपिदर सिंह ने कहा कि 1983 पीटीआइ को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए।
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति अंबाला ने रक्षाबंधन के त्योहार वाले दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दिन पीड़ित महिला पीटीआइ शिक्षकों को उनके भाइयों ने धरना स्थल पर आकर राखी बांधी। सरकार की अन्याय पूर्ण नीतियों के खिलाफ आक्रोश दिखाया। संघर्ष समिति की ओर से नीतियों के खिलाफ लोगों को सरकार के रवैये के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिसके चलते छावनी में दोपहर 3 बजे फुटबाल चौक से पूरे छावनी में रोष मार्च निकालने का निर्णय लिया है।