Move to Jagran APP

नगर निगम में आधार कार्ड के लिए दिनभर भटकते हैं लोग

नगर निगम में आधार कार्ड के लिए दिनभर भटक रहे लोग।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 06:30 AM (IST)
नगर निगम में आधार कार्ड के लिए दिनभर भटकते हैं लोग
नगर निगम में आधार कार्ड के लिए दिनभर भटकते हैं लोग

फोटो संख्या 25, 26 व 27 जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

loksabha election banner

नगर निगम में आधार कार्ड के लिए दिनभर लोग भटकते हैं। यहां पर हर रोज करीब 40 लोगों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं। जबकि निगम में करीब 80 से 100 लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए आते हैं। वहीं बाकी लोग बगैर आधार कार्ड बनाए लौट जाते हैं।

नगर निगम में सुबह से लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, म्यूटेशन आदि के लिए आते हैं। इस वजह से काउंटर पर सुबह से लोगों की लाइन लगी रहती है। वहीं आधार कार्ड अपडेट के लिए सुबह आठ बजे से लोग पहुंच जाते हैं। हालांकि कोरोना काल में आधार कार्ड बनाने का काम बंद हो गया था। मुख्यालय के आदेश के बाद आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। इस वजह से नगर निगम हर रोज काफी लोग आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, पता सही करने और फिगर अपडेट करने के लिए पहुंचते हैं। यहां तक सुबह आठ बजे से लोगों की लाइन लग जाती है। जबकि गेट पर नोटिस चस्पा है कि एक दिन में केवल 40 लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसलिए लोग सुबह 8 बजे लाइन में खड़े हो जाते हैं। गंभीर बात है कि सुबह 8 बजे आने वाले लोगों का आधार कार्ड बनाने का नंबर 4 से 5 घंटे में आता है। ऐसे में लोग बच्चों को लेकर पेड़ के नीचे बैठे रहते हैं। फोटो संख्या 27

नगर निगम में दो दिन से आधार कार्ड बनाने के लिए आई। वीरवार को दिनभर में आधार कार्ड अपडेट करने का नंबर नहीं आया। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के बाद ही नंबर मिला।

रमा, जगाधरी गेट, शहर फोटो संख्या 26

मैं अपने बेटे के आधार कार्ड बनाने के लिए सुबह 8 बजे पहुंच गया। लेकिन दोपहर 2 बजे तक भी बेटे का आधार कार्ड नहीं बना। जबकि बाद में आने वाले लोगों को नंबर मिल गया।

प्रकाश, बलदेव नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.