Move to Jagran APP

सुभाष कॉलोनी में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

सुभाष कॉलोनी में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। यहां पर एक महीने से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। मजबूरी में लोग दूसरी कॉलोनी से पानी लेकर आते हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 06:53 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:53 AM (IST)
सुभाष कॉलोनी में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान
सुभाष कॉलोनी में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

loksabha election banner

शहर की सुभाष कॉलोनी में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। यहां पर एक महीने से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। मजबूरी में लोग दूसरी कॉलोनी से पानी लेकर आते हैं। पब्लिक हेल्थ में शिकायत करने पर लोगों की गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

शहर की सुभाष कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ लोगों को पानी की आपूर्ति करता है। कॉलोनी की मुख्य पेयजल लाइन में रिसाव हो गया है। इस वजह से लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पानी में बदबू होने से घरेलू उपयोग में नहीं कर पाते हैं। इस वजह से लोग नजदीक कॉलोनी के हैंडपम्प से पानी लेकर आते हैं।

इसके लिए पब्लिक हेल्थ में लिखित में शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी लोगों की गंदे पानी की समस्या को दूर नहीं किया है। जबकि लोग हर महीने पानी का बिल भी जमा करते हैं। फोटो संख्या 6

घरों में एक महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस गंदे पानी को पीने से लोगों में बीमारी होने का खतरा भी बढ़ रहा है। पब्लिक हेल्थ में शिकायत करने पर गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं किया।

- वंदना, सुभाष नगर फोटो संख्या 7

पब्लिक हेल्थ में लोग हर महीने पानी का बिल जमा कराते हैं। इसके बावजूद लोगों को मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल रही है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो सीएम विडो पर शिकायत की जाएगी।

- स्वर्ण सिंह, सुभाष नगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.