Move to Jagran APP

नगर निगम में कूड़ा कलेक्शन में हो रहा गोलमाल : हिम्मत सिंह

नगर निगम में कई महीने से बंद पड़े डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कारण फैली गंदगी से लोग बेहाल हैं जबकि जनता से कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज लेकर गोलमाल किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 07:00 AM (IST)
नगर निगम में कूड़ा कलेक्शन में हो रहा गोलमाल : हिम्मत सिंह
नगर निगम में कूड़ा कलेक्शन में हो रहा गोलमाल : हिम्मत सिंह

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम में कई महीने से बंद पड़े डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कारण फैली गंदगी से लोग बेहाल हैं, जबकि जनता से कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज लेकर गोलमाल किया जा रहा है। इस मामले की जांच करने के लिए लोगों ने आयुक्त को नगर निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

loksabha election banner

पूर्व पार्षद युवा नेता हिम्मत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन फर्मो ने मिलकर निगम सीमा में कूड़ा कलेक्शन के लिए 1.60 करोड़ का टेंडर लिया था, लेकिन नतीजा यह निकला कि न तो ढंग से सफाई हो सकी और न ही ठेकेदारों ने अपने कर्मचारियों को वेतन दिया। पैसे लेने के लिए कर्मचारी दर-दर की ठोकरे खाते रहे है, लेकिन किसी ने भी इनकी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि निजी हितों के कारण कूड़ा कलेक्शन का काम ठेकेदारों को दिया गया। इस सारे प्रकरण की जांच होनी चाहिए।

पूर्व पार्षद वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने नगर निकाय मंत्री के नाम ज्ञापन आयुक्त पार्थ गुप्ता को दिया। साथ ही इस मामले की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कूड़ा कलेक्शन स्कीम को तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए अन्यथा कूड़ा कलेक्शन उठाने के यूजर चार्ज को लोगों से लेना बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में करीब चार साल पहले डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू किया गया था। इस समय पार्षदों की देखरेख में शुरू होने वाले इस अभियान के कारण शहर में काफी हद तक सफाई का वातावरण बन गया था, लेकिन जैसे ही पार्षदों को कार्यकाल पूरा हुआ, वैसे ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का बंटाधार हो गया। आलम यह है कि पिछले पांच महीनों से तो कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से बंद है। इससे सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर के मुख्य बाजारों के साथ सेक्टर के इलाको में भी गंदगी के ढ़ेर लगे हैं। वहीं वरिष्ठ नेता दलीप चावला बिट्टू ने आरोप लगाया है कि कूड़ा कलेक्शन की आड़ में करोड़ों का गोलमाल किया गया है। इस सारे मामले में शहर के विधायक असीम गोयल की चुप्पी चिता का विषय है।

नगर निगम में कुछ लोगों ने कूड़ा उठाने वाले मामले की जांच के लिए ज्ञापन दिया है। इस मामले से मुख्यालय को अवगत करा दिया जाएगा।

पार्थ गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.