विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबाला में सड़क हादसा, एंबुलेंस-कार की टक्कर में मरीज और ड्राइवर की मौत; दो घायल

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:31 PM (IST)

नारायणगढ़-शहजादपुर रोड पर रविवार रात एंबुलेंस और कार की टक्कर में मरीज जितेंद्र कुमार और एंबुलेंस चालक तिलक राज की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हो गए।

एंबुलेंस-कार में टक्कर, मरीज और चालक की मौत। प्रतीकात्मक तस्वीर।

एंबुलेंस-कार में टक्कर, मरीज और चालक की मौत। प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. एंबुलेंस-कार की टक्कर में मरीज और चालक की मौत

  2. नारायणगढ़-शहजादपुर रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा

  3. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ (अंबाला)। शहजादपुर रोड पर छज्जल माजरा मोड़ के पास रविवार की रात मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक तिलक राज और जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

सेक्टर-4 निवासी रमन बुद्धिराजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके चाचा जितेंद्र कुमार निवासी सरगोधा कालोनी की रविवार को तबीयत खराब हो गई थी।

वह अपनी चाची वंदना के साथ जितेंद्र को नारायणगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र को आदेश अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। जितेंद्र को एंबुलेंस से आदेश अस्पताल के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस को पंजलासा निवासी तिलक राज चला रहा था। रमन एंबुलेंस में चालक के साथ आगे बैठा था, जबकि जितेंद्र और उनकी पत्नी वंदना पीछे बैठे थे।

करीब सवा आठ बजे एंबुलेंस नारायणगढ़-शहजादपुर रोड पर छज्जल माजरा कार चालक ने एंबुलेंस के सामने कट मार दिया और कार को गांव छज्जल माजरा की तरफ मोड़ने लगा। कार की बाईं पिछली साइड एंबुलेंस से टकरा गई।

हादसे में रमन, उनके चाचा जितेंद्र कुमार, चाची वंदना और एंबुलेंस चालक तिलक राज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन से नीचे उतरा और घायलों के पास पहुंचा। घटनास्थल पर राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की भीड़ जुटने लगी।

भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को नारायणगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक तिलक राज को उपचार के लिए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।