एनएचएम कर्मियों ने मुंडन करवा जताया रोष, आंदोलन में कांग्रेस भी कूदी
मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों को आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सातवें दिन न केवल हड़ताल कर रोष जताया बल्कि मुंडन करवा अपना विरोध दर्ज करवाया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों को आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सातवें दिन न केवल हड़ताल कर रोष जताया बल्कि मुंडन करवा अपना विरोध दर्ज करवाया। कर्मचारियों के इस धरने में सोमवार को कांग्रेस पार्टी भी कूद पड़ी। कांग्रेस की अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला महासचिव चित्रा सरवारा ने धरने पर पहुंच कर्मचारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा की मांग एकदम जायज है और यदि सरकार चाहे तो इसे आसानी से लागू भी किया जा सकता है।
इससे पहले आंदोलन की अध्यक्षता अंबाला जिला उपप्रधान अनीता खन्ना द्वारा की गई। उप प्रधान ने उपस्थित कर्मचारी वर्ग को बताया कि आज रोष स्वरूप पूरे हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडन करवाए। जिला प्रधान तरनदीप, अमित व विनोद ने मुंडन करवाए। वहीं जिला सिरसा से विक्रम सोनी व नरेश कुमार ने एनएचएम कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मुख्य मांग सेवा सुरक्षा को लागू नहीं किया जाता आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रधान तरनदीप ने कहा कि जिला अंबाला स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित है। रेफरल ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप हो चुकी है लेकिन फिर भी सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी है। जिला महासचिव ह¨रदर ने कहा कि सरकार चाहे तो इसे कुछ ही पलों में घोषित कर सकती हैं। धरना प्रदर्शन में जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता, डैम कुणाल, डीएमइओ मनोज, जिला स्कूल हेल्थ से डॉ अर¨वद शर्मा, डॉक्टर अमृतपाल ¨सह, डॉक्टर नीतीश, डॉक्टर संदीप, आरटीएस के प्रधान लाल चंद, उपप्रधान निर्मल जिला मीडिया प्रभारी विजय शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे