न्यू शिवालिक कॉलोनी में खाली प्लाट में भरा गंदा पानी, लोग परेशान
न्यू शिवालिक कॉलोनी में खाली प्लाट में गंदा पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। यहां पर गंदा पानी भरा होने से मच्छरों पनपने लगे हैं। इस वजह से कॉलोनी में संक्राम रोग फैलाने का खतरा भी बना है। इसके लिए लोगों ने नगर निगम में शिकायत भी की है। इसके बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:
न्यू शिवालिक कॉलोनी में खाली प्लाट में गंदा पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। दूषित पानी भरा होने से मच्छर पनपने लगे हैं। इस वजह से कॉलोनी में संक्रामक रोग फैलाने का खतरा भी बना है। इसके लिए लोगों ने नगर निगम में शिकायत भी की है, लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
न्यू शिवालिक कॉलोनी को बसे काफी समय हो चुका है। यहां पर कई प्लाट खाली पड़े हैं, जिसमें गंदा पानी भरा रहता है। इसमें कूड़े का ढेर भी लगा है। ऐसे में गंदे पानी की बदबू भी लोगों के लिए मुसीबत बनी है। वहीं बारिश के मौसम में गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों की समस्या भी बढ़ जाती है। लोगों ने बताया कि बारिश में गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे खाली वाहन चालकों को खाली प्लाट का पूरी तरह से पता नहीं लगता है। इस दौरान वाहनों से हादसा होने का खतरा भी रहता है।
समस्या का समाधान नहीं किया
फोटो संख्या 21
नगर निगम में खाली प्लाट में गंदा पानी भरने की शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया।
राम विलास यादव, न्यू शिवालिक कॉलोनी
फोटो संख्या 22 : संक्रामक रोग फैलने का खतरा
खाली प्लाट में गंदा पानी भरा होने से मच्छरों की फौज पैदा हो गई है। इस वजह से लोगों में संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना है।
रेनू, न्यू शिवालिक कॉलोनी