नई कार्यकारिणी के सदस्य विज से आशीर्वाद लेने पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी के मंडल की कार्यकारिणी गठन होने के बाद कार्यकारिणी के सदस्य प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 11:25 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 11:25 AM (IST)
जासं, अंबाला : भारतीय जनता पार्टी के मंडल की कार्यकारिणी गठन होने के बाद कार्यकारिणी के सदस्य प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे और आशीर्वाद लिया। सदर मंडल के नवनियुक्त प्रधान राजीव गुप्ता, उप प्रधान प्रमोद लक्की महामंत्री, बीएस बिद्रा व संजीव सोनी ने अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट कर विज से आशीर्वाद लिया। विज ने मंडल प्रधान को कहा पार्टी को निरंतर सक्रिय रखने व सभी को साथ लेकर चलने की सबसे अधिक जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष की होती है, मुझे पूरी उम्मीद है कि जो नई कार्यकारिणी बनी है उसके सदस्य पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें