Move to Jagran APP

निगम के गेट पर निगम कर्मियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

जागरण संवाददाता, अंबाला : नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मियों ने छावनी नगर नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मियों ने छावनी नगर निगम सदर जोन कार्यालय के गेट पर क्रमिक अनशन कर दिया। यह अनशन प्रधान सेवा राम बोहत की अध्यक्षता में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार से कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग गई। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है जिससे कच्चे कर्मियों में रोष की स्थिति है और प्रदेश में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने अपना भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 01:38 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 01:38 AM (IST)
निगम के गेट पर निगम कर्मियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
निगम के गेट पर निगम कर्मियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

जागरण संवाददाता, अंबाला : नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मियों ने छावनी नगर निगम सदर जोन कार्यालय के गेट पर क्रमिक अनशन कर दिया। यह अनशन प्रधान सेवा राम बोहत की अध्यक्षता में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार से कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग गई। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वायदे से मुकर रही है जिससे कच्चे कर्मियों में रोष की स्थिति है और प्रदेश में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने अपना भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

loksabha election banner

यह हड़ताल 21 से 25 सितंबर के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही कच्चे कर्मियों को पक्का नहीं किया जाता तो नगर पालिक कर्मचारी संघ हरियाणा अपने आंदोलन तेज कर देगा। यहां तक काम बंद कर दिया जाएगा और यदि गंदगी से जनता को परेशानी होती है तो उसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले हड़ताल में आश्वासन दिया था कि वह उनको पक्का करेगी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई इस मामले में नहीं की गई। शुक्रवार को शुरू हुई भूख हड़ताल के पहले दिन शिव राम, कमल, बीरपाल, महेश, प्रवीण, अजय कुमार, अरुण कुमार, हरि शंकर, विक्रांत, सागर, बिट्टा, राजकुमार, कृष्ण, प्रवीण, रा¨जद्र, करण, कुलदीप, मंगा राम, रमेश, वेदप्रकाश और कुंदु राम भूख हड़ताल पर बैठे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.