हवन यज्ञ कर मनाया नवरात्र महोत्सव कार्यक्रम
भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार में परिधावी नाम नवसंवत 2076 नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 07:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर :
भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार में परिधावी नाम नवसंवत 2076 नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य को वह कार्य करने चाहिए जिससे उसके लोक और परलोक दोनों सुधरें क्योंकि मनुष्य के शुभ कर्मों से महान बनाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें