‘मैं बालक तू माता शेरांवालिये...’, नवरात्र में अंबाला में गूंजे माता के भजन, भक्तिमय हुआ माहौल
गुदगुदी जंक्शन समूह अंबाला शाखा ने नवरात्र के उपलक्ष्य में श्री बांके बिहारी मंदिर में 'चलो मैय्या के द्वारे' भजन ...और पढ़ें

नवरात्र में अंबाला में गूंजे माता के भजन (जागरण फोटो)
HighLights
गुदगुदी जंक्शन ने अंबाला में भजन संध्या का आयोजन किया।
श्री बांके बिहारी मंदिर में नवरात्र उत्सव मनाया गया।
ग्यारह गायकों ने मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत किए।
जागरण संवाददाता, अंबाला। गुदगुदी जंक्शन समूह अंबाला शाखा की ओर से गोबिंद नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में सोमवार शाम नवरात्र के उपलक्ष्य में ‘चलो मैय्या के द्वारे’ भजन संध्या आयोजित की गई।
प्रभारी सुशील गोयल ने बताया कि धार्मिक ग्रुप ‘भक्ति सागर’ के कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से आए राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (उत्तर भारत) के उपाध्यक्ष महंत विशाल दास महाराज का सान्निध्य रहा।
इस में 11 गायकों ने मां दुर्गा के भजन प्रस्तुत किए। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित परमेश्वरानंद्र ने समूह संरक्षक जितेंद्र बंसल, संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, सर्व धर्म समाज कल्याण सोसाइटी अम्बाला के चेयरमैन राजेंद्र कौशिक, अम्बाला छावनी प्रभारी राकेश आहूजा और मंदिर सभा के पदाधिकारियों से मां दुर्गा पूजन कराया।
इसके बाद मां की जोत प्रज्ज्वलित कर चुनरी रस्म हुई। राकेश आहूजा ने “मैं बालक तू माता शेरांवालिये” और “प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी”, विजय थापर ने “मन ले के आया माता रानी के भवन में”, राजकुमार शांडिल्य बरगट ने “सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोंवाली, बिगड़े बना दे मेरे काम दातिए”, धीरज शर्मा ने “दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां”, डा. सरिता भाटिया ने “आ जा मां तैनू अंखियां उड़िक दियां”,
अंजलि चोपड़ा ने “तूने मुझे बुलाया शेरांवालिए”, अवनी ने “भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे, हो रही जय-जयकार मंदिर विच”, पुष्पा सोढ़ी ने “दाती दे दरबार कंजका खेड़दियां”, इंदु शर्मा ने “ओ जंगल के राजा मेरी मैय्या को ले के आ जा”, शशि गुप्ता ने “चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है” और राधिका शर्मा ने “मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी” प्रस्तुत किया। अमृतवाणी ग्रुप की महिला संकीर्तन मंडली ने कीर्तन किया।
