कर्मचारी संघ के आंदोलन का तृतीय चरण शुरू, भूख हड़ताल पर कर्मचारी
संवाद सहयोगी बराड़ा नपा सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने राज्यव्यापी
संवाद सहयोगी, बराड़ा : नपा सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने राज्यव्यापी आंदोलन के तृतीय चरण के तहत आज भूख हड़ताल रखी। 28 व 29 अक्तूबर को चलने वाले इस आंदोलन में कर्मचारी संघ के 5 सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। गत दिनों हड़ताल के द्वितीय चरण में कस्बा के सफाई कर्मचारियों ने प्रधान सुलोचन कुमार के नेतृत्व में मुख्य बाजारों में प्रचार साहित्य बांट कर नारेबाजी करते हुए सरकार पर स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार हठधर्मिता छोड़कर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 8 नवंबर 2020 को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के आवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में उपप्रधान डिपल सेहला, प्रवीण कुमार, रोहित, गुरनाम, गगनदीप, सतपाल, ओमप्रकाश, विक्की सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण सम्मिलित रहे।