नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को नोटिस जारी करने शुरू किए
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों ने नोटिस जारी करने का काम शुरू कर दिया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:
नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों ने नोटिस जारी करने का काम शुरू कर दिया है। इसमें बकाएदारों से सात दिन में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद नगर निगम संपत्ति सीलिग की कार्रवाई शुरू करेगा। बुधवार को भी निगम की टीम ने बकाएदारों से टैक्स वसूली के लिए पहुंची। इस दौरान करीब 5 लाख 76 हजार रुपए की वसूली की गई। मालूम हो कि शहर में नगर निगम का करीब 20 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसमें बकाएदारों ने लंबे समय से जमा नहीं किया है। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए मुनादी भी कराई है। जबकि प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की तिथि भी खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद भी सरकारी विभागों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए रूचि नहीं दिखाई है। शहर में नगर निगम का बिजली बॉर्ड कॉलोनी, लघु सचिवालय, ऑल्ड सिविल अस्पताल, सिचाई विभाग आदि पर प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया है। बुधवार से नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में रेंट क्लर्क बलवीर सिंह ने बताया कि निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदारों को नोटिस जारी करने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को भी कई लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
निगम के प्रॉपर्टी टैक्स के बकाएदार
-बिजली बोर्ड कॉलोनी -11549537 रुपए
-पटियाला हाउस -7304546 रुपए
-सिचाई विभाग -4156379 रुपए
-लघु सचिवालय -3702662 रुपए
-ऑल्ड सिविल अस्पताल -2422242 रुपए