Move to Jagran APP

लॉकडाउन में नगर निगम का घरों से कूड़ा उठाने का टेंडर अटका

नगर निगम का लॉकडाउन में घरों से कूड़ा उठाने का टेंडर लटका गया है। नगर निगम ने लॉकडाउन से पहले घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर किया था। लेकिन अभी तक मुख्यालय से अभी तक घरों से कूड़ा उठाने के लिए मंजूरी नहीं मिली है। मजबरी में निगम अपने संसाधनों से कूड़ा उठाने काम में जुटा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 07:15 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 07:15 AM (IST)
लॉकडाउन में नगर निगम का घरों से कूड़ा उठाने का टेंडर अटका
लॉकडाउन में नगर निगम का घरों से कूड़ा उठाने का टेंडर अटका

फोटो संख्या 5

loksabha election banner

-नगर निगम ने लॉकडाउन से पहले घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर किया था जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

नगर निगम का लॉकडाउन में घरों से कूड़ा उठाने का टेंडर अटक गया है। नगर निगम ने लॉकडाउन से पहले घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी का टेंडर किया था। लेकिन अभी तक घरों से कूड़ा उठाने के लिए मंजूरी नहीं मिली है। मजबूरी में निगम अपने संसाधनों से कूड़ा उठाने काम में जुटा है।

शहर में घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने 9 महीने पहले काम बंद कर दिया था। इस कंपनी का नगर निगम पर करोड़ों का बकाया था। इस पर कंपनी ने कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया था। इस वजह से घरों से कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान थे। इस पर लोगों की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने नई कंपनी को घरों से कूड़ा उठाने का टेंडर किया था। इसमें नगर निगम ने दो कंपनी को कूड़ा उठाने का टेंडर किया था। इसमें नगर निगम ने दो हिस्सों में वार्ड को बांट कर टेंडर किया, तो टेंडर भी कम हो गया था। इसके बाद नगर निगम ने मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेज दिया था। इसके बाद लॉकडाउन होने के बाद से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में निगम ने अपने संसाधनों से घरों से कूड़ा उठाने काम शुरू कर दिया है। नगर निगम ने छोटी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए नई रेहड़ियां भी खरीदी है। लेकिन अभी भी काफी घरों से नियमित कूड़ा नहीं उठ रहा है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है, जो निगम में शिकायत करने पहुंचते हैं। अभी मुख्यालय से घरों से कूड़ा उठाने वाली कंपनी को मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए निगम अपने वाहनों से घरों से कूड़ा उठाने काम रहा है।

- सुनील दत्त, सफाई निरीक्षक नगर निगम अंबाला शहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.