Move to Jagran APP

36 निजी स्कूलों पर 2 करोड़ बकाया, निगम करेगा सीलिग की कार्रवाई

नगर निगम निजी स्कूलों पर भी सीलिग की कार्रवाई शुरू करेगा। नगर निगम हाउस टैक्स जमा के लिए कई बार नोटिस जारी कर चुका है। इसके बाद भी स्कूल संचालकों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 07:12 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 07:12 AM (IST)
36 निजी स्कूलों पर 2 करोड़ बकाया, निगम करेगा सीलिग की कार्रवाई
36 निजी स्कूलों पर 2 करोड़ बकाया, निगम करेगा सीलिग की कार्रवाई

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम निजी स्कूलों पर भी सीलिग की कार्रवाई शुरू करेगा। नगर निगम हाउस टैक्स जमा के लिए कई बार नोटिस जारी कर चुका है। इसके बाद भी स्कूल संचालकों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। मजबूरी में निगम ने निजी स्कूलों पर सीलिग का निर्णय लिया है। नगर निगम अगले सप्ताह से सीलिग की कार्रवाई शुरू होगी।

loksabha election banner

शहर में निगम की करीब एक लाख 56 हजार संपत्तियों पर हाउस टैक्स लगा है। नगर निगम हर साल संपत्ति से हाउस टैक्स वसूली करता है। इस पैसे से विकास कार्य कराए जाते हैं। नगर निगम हाउस टैक्स के बकाएदारों को लगातार नोटिस भी जारी कर चुका है। इसके बाद भी शत-प्रतिशत लोगों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। वहीं नगर निगम ने बकाएदारों पर सीलिग की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

नगर निगम की टीम रोजाना हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों की संपत्ति सील की कार्रवाई कर रहा है। शहर के 36 निजी स्कूलों पर करीब 2 करोड़ 16 लाख रुपये का हाउस टैक्स का बकाया है। इन स्कूल संचालकों को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी स्कूल मालिकों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। यहां तक निगम अधिकारियों ने स्कूल संचालकों के साथ बैठक भी की थी। इसमें स्कूल संचालकों से एक सप्ताह में हाउस टैक्स जमा करने की अपील की थी।

निगम स्कूलों को सीलिग नहीं करना चाहता है। स्कूल सील होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। इसके बाद भी 36 निजी स्कूल संचालकों में से केवल करीब छह लोगों ने हाउस टैक्स जमा किया है। जबकि नगर निगम को मार्च तक हाउस टैक्स का लक्ष्य भी पूरा करना है। ऐसे में नगर निगम ने स्कूलों को भी सीलिग करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में गृहकर लिपिक बलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम के नोटिस के बाद भी स्कूल संचालकों ने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। अब स्कूलों पर भी सीलिग की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.