विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला Doctor बोली- पांच साल से हो रहा अश्लील वीडियो बना यौनशोषण, आरोपित ने जड़ा ऐसा आरोप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 31 May 2019 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 01:36 PM (IST)

अंबाला की एक डॉक्टर ने दिल्ली के एक डॉक्टर पर पांच साल तक ब्लैकमेल कर यौनशोषण करने का आरोप लगाया है।

महिला Doctor बोली- पांच साल से हो रहा अश्लील वीडियो बना यौनशोषण, आरोपित ने जड़ा ऐसा आरोप
महिला Doctor बोली- पांच साल से हो रहा अश्लील वीडियो बना यौनशोषण, आरोपित ने जड़ा ऐसा आरोप

जेएनएन, अंबाला शहर। अंबाला की एक डॉक्टर ने दिल्ली के एक डॉक्टर पर पांच साल तक ब्लैकमेल कर यौनशोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, दिल्ली के डॉक्टर ने उस पर गबन के आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह इसीलिए निराधार आरोप लगा रही है।

महिला डॉक्टर का कहना है दिल्ली का डॉक्टर पहले Facebook पर उसका मित्र बना। फिर डॉक्टरोंं की कॉन्फ्रेंस का हवाला देकर उसे अमेरिका और श्रीलंका सहित देश में कई स्थानों पर ले गया और उसका यौनशोषण किया।

महिला डॉक्टर का आरोप है कि आरोपित डॉक्टर इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना लेता था और उसी के बल पर ब्लैकमेल करता था।

वह पांच साल तक उसका यौनशोषण करता रहा। जब इसका पता महिला डॉक्टर के पति को चल गया तो आरोपित ने धमकी दी कि वह (महिला का पति) अपनी पत्नी और उसकी छोटी बेटी को उसके पास भेज दे। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी। उसकी शिकायत पर अंबाला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

उधर, दिल्ली के डॉक्टर का कहना है कि महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए सभी अरोप बेबुनियाद हैं। महिला डॉक्टर हमारे द्वारा बनाई गई सोसायटी की फाउंडर सदस्य है, इसलिए सारा हिसाब किताब उसी के पास ही था। जब हिसाब किताब मांगा गया तो उसने इन्कार कर दिया। जांच करवाई गई तो साढ़े नौ लाख रुपये का गबन सामने आया। सोसायटी के नाम से जो विदेशी करंसी लोगों से ली गई थी, उसका भी रिकार्ड नहीं मिला।

पंजाब पुलिस में महिला डॉक्टर व उसके परिजन वांटेड है। पूरे परिवार के खिलाफ 23 अप्रैल को हमारे सचिव संजय शर्मा ने थाने में शिकायत भी दी थी। हमें पहले ही इस बात का आभास था कि महिला डॉक्टर हमें जान से मरवाने से लेकर किसी झूठे केस में फंसवा सकती है, इसलिए एडीजीपी अंबाला, एसपी अंबाला को फरवरी 2019 में लिखित शिकायत दी गई थी। इसके पहले सन 2018 में महिला डॉक्टर करनाल थाने में हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा चुकी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप