Move to Jagran APP

पिटाई से तंग हो घर से भाग गई किशोरी, फिर लुटती रही अस्मत

सौतेली मां पीटती थी। इससे तंग होकर किशोरी घर से भाग गई। उसे तीन महिलाएं मिली और उन्हें उसे बेच दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म होता रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 02:25 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 02:25 PM (IST)
पिटाई से तंग हो घर से भाग गई किशोरी, फिर लुटती रही अस्मत
पिटाई से तंग हो घर से भाग गई किशोरी, फिर लुटती रही अस्मत

जेएनएन, अंबाला। सौतेली मां मारपीट करने लगी तो किशोरी परेशान हो गई। आखिरकार उसने तंग आकर घर छोड़ दिया, लेकिन उसके बाद उससे जो कुछ हुआ उसने उसे जिंदगीभर का दर्द दे दिया। छत्तीसगढ़ की इस किशोरी को तीन महिलाएं मिली और बाद में उन्होंने उसे बेच दिया। इसके बाद रोज उससे दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार होता रहा। यहां छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी ने अपनी दर्द भरी दास्तां पुलिस के समक्ष बयां की। नागरिक अस्पताल में मेडिकल के बाद उसे यमुनानगर स्थित बालकुंज भेज दिया गया है।

loksabha election banner

काउंसिलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चांपा अकलतरा ब्लॉक के एक गांव की रहने वाली है। वह केवल सातवीं पास है। स्कूल में हॉकी टीम की चैंपियन रही है। घर में सौतेली मां उसकी बेवजह पिटाई करती थी और पिता से भी रोजाना पिटवाती थी। तंग आकर एक महीने पहले उसने घर छोड़ दिया।

ट्रेन में बिलासपुर से होते हुए किशोरी मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंच गई। वहां उसे तीन महिलाएं मिलीं। उन्होंने मीठी-मीठी बातें कर अपने साथ ले लिया। तीनों महिलाएं उसे एक शादी में ले गईं। करीब 5-6 दिन तक उसे बंधक बनाए रखा। उनकी बातों से पता चला कि वे पहले भी कई युवतियों की जबरन शादी करा चुकी हैं।

उन महिलाओं ने पैसे लेकर उसे एक व्यक्ति को बेच दिया और जबरन शादी करा दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनसंबंध बनाए गए। उसने राजस्थान में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया लेकिन घरवालों ने यह बात सुन लिली। उसने 2500 रुपये दिए और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह दिल्ली से होते हुए अंबाला छावनी पहुंची।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.