छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली , बेटियों को शिक्षित करने का दिया संदेश
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर पुलिस लाइन की छात्राओं ने शनिवार को जागरूकता रैली निकाली लोगों को अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षित करने का संदेश दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर पुलिस लाइन की छात्राओं ने शनिवार को जागरूकता रैली निकाली लोगों को अधिक से अधिक बेटियों को शिक्षित करने का संदेश दिया। इससे पहले प्रिसिपल सतविद्र सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समझाया। साथ ही आसपास के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने संदेश भी दिया। रैली में शिक्षक जितेंद्र, अनुराधा, प्रियंका, चेष्टा, पुनीता इत्यादि ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें