कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की रेल अफसरों से हुई मी¨टग
जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला रेल मंडल कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठ
जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला रेल मंडल कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अधिकारियों की मंडल के विभिन्न शाखा अफसरों के साथ एक मी¨टग हुई। यह मी¨टग अपर रेल मंडल प्रबंधक कुलदीप ¨सह की अध्यक्षता में पूर्ण हुई। इसमें भविष्य निधि संगठन की तरफ से क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अमित ¨सगला व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में अनुबंधित श्रमिकों के भविष्य निधि की कटौती सामाजिक सुरक्षा, कर्मचारी राज्य बीमा, भविष्य निधि, नेशनल पेंशन स्कीम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधाओं की विशेषताएं जानने के लिए विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। हालांकि इस दौरान कुछ अफसरों ने इससे जुड़ी कुछ समस्याएं भी संगठन अधिकारियों के समक्ष रखी गई जिनका उन्होंने मौके पर ही समाधान बताया।