Move to Jagran APP

सरकारी स्कूलों में नौवीं से गणित व साइंस की अंग्रेजी में होगी पढ़ाई

संवाद सहयोगी, बराड़ा : अभिभावकों का अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के प्रति रुझान देख शिक्षा विभाग ने सरकारी

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 07:29 PM (IST)
सरकारी स्कूलों में नौवीं से गणित व साइंस की अंग्रेजी में होगी पढ़ाई
सरकारी स्कूलों में नौवीं से गणित व साइंस की अंग्रेजी में होगी पढ़ाई

संवाद सहयोगी, बराड़ा : अभिभावकों का अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के प्रति रुझान देख शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी मीडियम शिक्षा देने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग जल्द ही स्कूलों में गणित और साइंस जैसे विषयों को अंग्रेजी मीडियम में करने जा रहा है। यह सब अभिभावकों व बच्चों के अंग्रेजी मीडियम के बढ़ते रुझान चलते किया गया है क्योंकि अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में इसीलिए भेजना चाहते है कि वह अंग्रेजी बोलना व पढ़ना सीख जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में कक्षा नौंवी से ही दो विषयों गणित व साइंस को अंग्रेजी मीडियम करने जा रहा है, जिससे लोगों का रुझान प्राइवेट अंग्रेजी मीडियम स्कूल की बजाय सरकारी स्कूल की ओर हो।

loksabha election banner

140 बच्चों वाली कक्षा से होगी शुरुआत

शिक्षा विभाग ने उन 310 स्कूलों को चयनित किया है। जहां पर कक्षा नौंवी में चार सेक्शन हो या छात्र संख्या 140 के करीब हो। इनमें एक सेक्शन अंग्रेजी मीडियम का होगा। जिसमें बच्चे गणित व सांइस दो विषयों को अंग्रेजी मीडियम से पढ़ेंगे। वहीं बच्चे अगले वर्ष कक्षा दसवीं में भी अंग्रेजी मीडियम के ही विषय पढ़ेगें। कक्षा 11वीं व बारहवीं में पहले से ही गणित व साइंस अंग्रेजी मीडियम से ही है।

पीजीटी पढ़ाएंगे अंग्रेजी मीडियम कक्षा को

स्कूल में नौवीं कक्षा के जिस सेक्शन को अंग्रेजी मीडियम बनाया जायेगा। उस सेक्शन को अंग्रेजी माध्यम से गणित व साइंस स्कूल में कार्यरत गणित, फीजिक्स, बॉयो जैसे विषयों के पीजीटी पढ़ाएंगे। इसके लिए टीचरों को ट्रे¨नग भी दी जाएगी।

वर्जन

सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम शिक्षा न होने के कारण लोगों का रुझान कम होता था जिससे यह मांग की जा रही थी कि सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी मीडियम शिक्षा की शुरुआत हो। योजना के लिए स्कूलों को चयनित करने, शिक्षा अधिकारियों व टीचरों को डिवीजन लेवल पर प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के मन से अंग्रेजी जैसे कठिन विषय का भय भी कम होगा। आशा है इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

धीरा खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग हरियाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.