विवाहिता ने करवाया दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
राम किशन कॉलोनी की सीमा ने कैंट थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीमा ने बताया कि
जागरण संवाददाता, अंबाला
राम किशन कॉलोनी की सीमा ने कैंट थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीमा ने बताया कि 8 फरवरी 2019 को लव नागपाल के साथ शादी हुई थी। शादी में परिजनों ने जरूरत का सारा सामान दिया था, परंतु फिर भी वे उसके किसी ने किसी बात को लेकर परेशान करते थे। इसके बारे में उसने अपने परिजनों को बताया। उन्होंने कई बार समझाया, परंतु वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है वे उसे दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। परेशान होकर उसने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।