फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी, बाद में मांगा दहेज
????? ?? ???? ??? ?? ?? ????? ?? ??? ?????? ?? ???? ?????? ?? ?????? ??? ??? ??? ????? ???? ???? ?? ??? ???? ??? ?????? ?? ???? ?? ??? ?????? ???? ?? ??? ????? ?? ?????? ?? ??? ???? ??
जागरण संवाददाता, अंबाला
छावनी के महेश नगर की एक युवती के साथ आरोपित ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की। बाद में झांसा देकर शादी कर ली। इसके बाद आरोपित ने दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
महेश नगर की सिल्की ने शिकायत में बताया कि मनप्रीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, गुरमीत कौर, लवप्रीत सिंह, सभी वासी गांव डोलो कलां थाना जोड़ा लुधियाना दहेज के लिए तंग व मारपीट करते हैं। पीड़िता ने बताया कि मनप्रीत से जान पहचान करीब 4-5 मास पहले फेस बुक पर हुई थी। जनवरी 2019 में मनप्रीत बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। 16 जनवरी को शादी कर ली। शादी के तुरन्त बाद ही वह ससुराल में आ गई। बाद में पता चला कि पति मनप्रीत नशे करने का आदि है। वह ताना मारने लगे कि तूने अपनी मर्जी से शादी की है और अब तुम ही भुगत। लड़के को फंसा कर मर्जी के खिलाफ शादी कर ली है। शादी में किसी प्रकार का कोई दान दहेज नहीं मिला कम से कम मोटर साइकिल तो ले आती। मनप्रीत कहता है कि माता पिता से मोटर साइकिल के लिए 50-60 हजार रुपये लेकर आओ। अपने परिवार वालों को फोन किया तो 2 फरवरी को मेरे परिवार वाले अपने साथ छावनी में घर पर ले आये। 1 अप्रैल को मेरे माता पिता ने पुलिस चौकी में शिकायत कर दी थी।