दीपों से बनाया भारत का मानचित्र और शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, अंबाला : इंद्रिश संस्था की ओर से दीपावली पर दीपों से भारत का मानचित्र बनाया
जागरण संवाददाता, अंबाला : इंद्रिश संस्था की ओर से दीपावली पर दीपों से भारत का मानचित्र बनाया गया। इसके बाद संस्था के सभी सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए एक दीया उनके नाम अर्पित किया। इससे पहले एरिया टांगरी स्थित हिजड़ा बस्ती में दीपावली पर खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें आइएफ की ओर से प्रधान मुन्नी और ट्रांसजेंडर सानू को मुख्य अतिथि बुलाया गया। उनके हाथों विजयी प्रतिभागियों सोनिका, आफताब, सहजाद को इनाम दिलाकर सम्मानित किया गया। पिछले कुछ सप्ताह से फाउंडेशन द्वारा फुटबाल चौक स्थित खाली एरिया में इव¨नग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। यहां पर करीब 30 बच्चे पढ़ने आ रहे हैं। यह बच्चे कपड़ों की फड़ी लगाने वाले परिवारों से संबंध रखते हैं। इंद्रिश फाउंडेशन के सदस्य इस समय चार अलग-अलग एरिया में कक्षाएं चला रहे हैं। इसे दो एरिया में बांटा गया है। महेश नगर से रेलवे तक पहला एरिया है इसे रजत और अभिषेक की अगुवाई में चलाया जा रहा है जबकि दूसरा एरिया महेश नगर से टांगरी तक का है इसे विशाल और सागर की अगुवाई में चलाया जा रहा है। जबकि इवेंट हैड अंकुश और रोहित को बनाया गया है।